<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 14, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के छात्र शिवांश चौरसिया ने ‘हिंदुस्तान ओलंपियाड’ में लहराया परचम


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग के कक्षा चतुर्थ के मेधावी छात्र शिवांश चौरसिया ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान ओलंपियाड’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। शिवांश ने राष्ट्रीय मंच पर श्रीमद्भगवद्गीता की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
शिवांश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। उल्लेखनीय है कि शिवांश गोरखपुर के एक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी भी हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता सिद्ध कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने शिवांश चौरसिया एवं उनके अभिभावकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा, “शिवांश जैसे छात्र हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक शिक्षा के संगम का प्रतीक हैं। इतनी कम आयु में भगवद्गीता के संदेशों को आत्मसात कर राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना अत्यंत प्रशंसनीय है। विद्यालय का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखना है।”
इस अवसर पर शिवांश के माता-पिता ने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के संस्कारयुक्त वातावरण और सतत मार्गदर्शन के कारण ही शिवांश यह उपलब्धि प्राप्त कर सका है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय, आचार्यगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने शिवांश को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages