बस्ती। शहर के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी – नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने शुक्रवार को सिविल लाइन छोटी चांदमारी के पास एफ.एस.टी.पी. (फीकल स्लड्ज ट्रीटमेंट प्लांट) का उद्घाटन किया। अब शहर से निकलने वाले सेप्टिक टैंक की गंदगी का वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तारण मशीनों के जरिए होगा।
नेहा वर्मा ने बताया कि इस नई सुविधा से शहर स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा, और जल प्रदूषण तथा संक्रामक बीमारियों के खतरे में कमी आएगी। नागरिक अब टोल-फ्री नंबर 1533 या 14420 पर कॉल करके अपने घर से फीकल स्लड्ज मशीन द्वारा साफ़ करवा सकते हैं। निजी टैंकरों की चिंता अब खत्म, नगर पालिका ही 2300 रुपये की दर से यह सेवा प्रदान करेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासद अमरावती देवी, राजन कुमार, रोली, अन्य जनप्रतिनिधि और नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस नई सुविधा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह पहल बस्तीवासियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है।

No comments:
Post a Comment