बस्ती। डाली एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दुबौलिया बाजार के खुशहाल गंज में चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर श्रीमती इंद्रवास सिंह और अमित कुमार सिंह ने मुखर्जी के योगदान और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को जीवंत बनाया। इसके साथ ही गरीबों में कंबल वितरण, मरीजों का फ्री हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर जैसे समाजसेवा कार्यों ने लोगों का दिल छू लिया।
संस्था की अध्यक्ष डाली सिंह ने बताया कि सोसायटी पिछले चार वर्षों से महिला सशक्तिकरण, नारी उत्थान, गरीब बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंदों को राशन वितरण जैसे सामाजिक कार्य लगातार कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में पेड़-पौधे लगाने, महिलाओं के लिए जागरूकता कैंप और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प जैसी नई पहल शुरू की जाएंगी, जो पर्यावरण सुरक्षा और समाज कल्याण दोनों में योगदान देंगी।
समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और संस्था की ओर से सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन ढंग से की गईं, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बना।

No comments:
Post a Comment