गोरखपुर। गाजीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। टीम की सुश्री सुमिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सुश्री नंदनी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा पदाधिकारी, श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं नरसा अध्यक्ष श्री अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं उपाध्यक्ष श्री बिजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment