गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के औंड़िहार–वाराणसी सिटी (31.36 किमी.) खंड पर तीसरी लाइन निर्माण को मंजूरी दी। परियोजना की कुल लागत 497.07 करोड़ रुपये है।
तीसरी लाइन बनने से इस व्यस्त मार्ग पर यात्रियों और माल गाड़ियों का संचालन सुचारू और तेज़ होगा। अनुमान है कि प्रति वर्ष 1.99 मिलियन टन अतिरिक्त माल इस मार्ग से परिवहन किया जा सकेगा।
औंड़िहार जंक्शन से देश के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। नई लाइन के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, ट्रेन डिटेंशन कम होगा और रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी।
रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर जिले के विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

No comments:
Post a Comment