<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

सड़क सुरक्षा माह के तहत मेंहदावल बाईपास पर विशेष अभियान, अतिक्रमण हटाकर लोगों को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा मेंहदावल बाईपास पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान फुटपाथ किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित ढंग से खड़े किए गए वाहन तथा अवैध वाहन स्टैंड हटवाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।

अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा ओवरस्पीड से बचने की अपील की गई। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार एवं परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages