<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों के ई-केवाईसी की प्रगति, पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पात्र श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक खातों के संचालन तथा मनरेगा जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मेहदावल के ब्लॉक मिशन मैनेजर का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीण शुक्ला सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages