<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

जिलाधिकारी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद गोरखपुर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर कर्मचारियों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी खजनी (न्यायिक) ने ज्ञापन प्राप्त किया।

ज्ञापन में परिषद ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज कार्ड से अधिकृत अस्पताल भी कैशलेस उपचार देने में आना-कानी कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों व उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। परिषद ने अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश जारी कर अनिवार्य रूप से कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण में विलंब पर चिंता जताते हुए कहा गया कि बिल प्रस्तुत होने के एक माह के भीतर परीक्षण कर बजट हेतु भेजा जाए तथा बजट मिलने के 10 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित हो। परिषद ने प्रत्येक माह की 1 तारीख तक वेतन भुगतान, एनपीएस/जीपीएफ पासबुक अद्यतन कराने तथा सेवा पुस्तिका को मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने की मांग भी उठाई।

परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में कई कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages