<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कमा; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी


नई दिल्ली। देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। तो आइए नजर डालते हैं आज 17 फरवरी और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर।
- पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण 17 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फिसलन और कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है।
- दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने वाला है। तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तटीय कर्नाटक, कोकण और गोवा में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
- उत्तर भारत में मौसम का हाल
उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें और यात्रा या दैनिक कार्यों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages