बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सदर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सचिन श्रीवास्तव ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वे गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
डा. श्रीवास्तव आमजन को बहुजन समाज पार्टी के उद्देश्य, पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विभिन्न गांवों और वार्डों में आयोजित बैठकों के दौरान उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विकास, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सम्मान की राजनीति बसपा की प्राथमिकता है। क्षेत्र में आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई।
समर्थकों का कहना है कि इस जनसंपर्क अभियान से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल बस्ती सदर क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज होती नजर आ रही है।

No comments:
Post a Comment