बस्ती। लम्बे संघर्ष और लगातार मांगों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के निर्णय पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल के संयोजन में लोहिया मार्केट स्थित संगठन कार्यालय पर शिक्षा मित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए 10 वर्ष बाद 8 हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि पर्याप्त नहीं है, किन्तु सरकार द्वारा सोच में बदलाव का स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक घोषित किए जाने की मांग पर संगठन डटा रहेगा और संघर्ष जारी रहेगा।
मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही शिक्षा मित्रों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह ने सरकार के निर्णय को स्वागत योग्य बताया और कहा कि शिक्षा मित्रों को पेंशन का लाभ भी दिया जाना चाहिए।
मानदेय में 8 हजार रुपये की वृद्धि पर खुशी व्यक्त करने वालों में जिला संरक्षक संजय यादव, धनंजय सिंह, सिराज अहमद, शिव कुमार चौधरी, श्रवण यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, प्रदीप चौधरी, भोला शुक्ल, रत्नेश चौधरी, रामेन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, शिव शंकर साहू तथा राकेश उपाध्याय सहित अन्य शिक्षा मित्र शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment