<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

10 व 12 वर्षों तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी आकर्षक स्कॉलरशिप, एआई शिक्षा भी होगी शुरू


बस्ती। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर सेंट्रल एकेडमी में तैयारियां जोरों पर हैं। विद्यालय प्रबंधक जे.पी. तिवारी और प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजनाओं की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली और निरंतर अध्ययन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, जो छात्र लगातार 10 वर्षों तक विद्यालय में अध्ययन करेगा, उसे 70,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं 12 वर्षों तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को 1,00,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। खास बात यह है कि यह राशि समय के साथ बढ़ेगी, यानी महंगाई और मूल्यवृद्धि को ध्यान में रखते हुए इसमें इजाफा किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधक जे.पी. तिवारी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना भी है। शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय में व्यवहारिक और नैतिक शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति अपनाई गई है, जिससे बच्चे हंसते-खेलते नई चीजें सीख सकें। नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं के लिए विद्यालय में घर जैसा वातावरण तैयार किया गया है, ताकि शुरुआती झिझक दूर हो सके।
बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय ने डिजिटल और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की है। विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक की सुविधा उपलब्ध है, जहां बच्चे ड्रम, तबला व अन्य वाद्य यंत्र सीख सकते हैं। डांसिंग क्लास और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।
खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय का बड़ा प्लेग्राउंड आकर्षण का केंद्र है। यहां क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल के साथ पारंपरिक खेल जैसे खो-खो और कबड्डी भी कराए जाते हैं। नए सत्र से छात्रों को एआई तकनीक की शिक्षा भी दी जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विशेष पहल की गई है। तीन बच्चों वाले परिवार में एक बच्चे की फीस माफ की जाएगी, जबकि चार या पांच बच्चों की स्थिति में एक की पूरी और एक की आधी फीस में छूट दी जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को भी विशेष रियायत दी जाएगी।
दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लगभग 20 किलोमीटर तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी स्कूल वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाए गए हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विद्यालय का लक्ष्य कम बजट में बेहतर सुविधाएं देकर हर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages