<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

अन्नदाताओं की सुरक्षा और सम्मान, समृद्ध उत्तर प्रदेश की पहचान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2.51 लाख अन्नदाता किसानों को क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न कृषि भवनों एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, जोखिम कम करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों और उनके आश्रितों के साथ सदैव खड़ी है तथा हर परिस्थिति में उन्हें सहयोग देने के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने बताया कि समस्त प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों ‘आपदा मित्र’ को जीवन एवं चिकित्सा बीमा सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवक को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि समृद्ध किसान ही समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला बन सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages