<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

‘बिछुडे मिले माध्यम शिविर’ में बच्चों के साथ ही अनेक बिछड़ो को उनके परिजनों से मिलाया गया


बस्ती। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर संचालित ‘बिछुडे मिले माध्यम शिविर’ में 49 बच्चों के साथ ही अनेक बिछड़ो को उनके परिजनों से मिलाया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रोते बिलखते बच्चों को चेहरों पर जब मुस्कान आती है तो परिश्रम सफल हो जाता है। कहा कि अभिभावक मेले में आने से पूर्व बच्चों की जेब में नाम, पता की पर्चियां डाल दें तो बिछड़ो को मिलाना आसान हो जाता है। डा. वी. के वर्मा, ने  शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का हौसला बढाया। कहा कि पिछले 34 वर्षाे से खोया पाया शिविर का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है। शिविर में बच्चों के नाम को प्रसारित किया गया जहां से परिजन उनको लेकर गये।
भाजपा नेता सिद्धार्थशंकर मिश्र ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 34 वर्षाे से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है। बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है।
शिविर के संचालन में मुख्य रूप से भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सपा नेता ब्रजेश मिश्र, प्रदीप सिंह पिकूं, नवीन दूबे, अनिल दूबे, ब्रम्हदेव यादव देवा, बालकृष्ण तिवारी पिकूं, आलोक सिंह अंशू, महेन्द्र प्रताप चौधरी, अमित कुमार सिंह, राजेश्वर तिवारी, महेन्द्र सिंह, प्रिन्स शुक्ला, कौशल शुक्ल, सुभाष चन्द्र जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी,  विश्वनाथ जायसवाल, कौशल कुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश गोस्वामी, रविशंकर शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, बब्लू तिवारी, राम अधार पाल आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages