<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

पूर्व विधायक संजय प्रताप, एसडीएम हिमांशु ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


बस्ती। रविवार को किसान इण्टर कॉलेज भानपुर में समाजसेवी मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वर्गीय रघुनाथ सिंह स्वर्गीय राजकुमार  चौधरी स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल  और  उप जिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया।

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखते हुए खेल के माध्यम से अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं।
विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। इससे न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।
टूर्नामेंट के पहले दिन भीवापार और पटखौली की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पटखौली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भीवापार की टीम को 34 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों और नारों के साथ किया।
 टूर्नामेंट के दौरान आयोजकों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं में कंबल का वितरण किया गया। आयोजक मनोज सिंह ने बताया कि  टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दिलीप सिंह, पिंकू सिंह, राजू सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, सोनू सिंह, शिवकुमार सिंह, विक्की सिंह, नितीश श्रीवास्तव, छोटू सिंह, विकास, बलवल यादव, मनीष यादव, मोहम्मद खालिक, शिवराम सिंह, दीपू और अभय सिंह का विशेष सहयोग रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. रोली सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिह, सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह, सन्तोष यादव, दिलीप सिंह, राकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, खालिक अंसारी, छोटू सिंह, अतुल पाण्डेय, रंजय यदव, भोलू सिंह, वृजेश सिंह, सोनू सिंह, सैंकी श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages