<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा देने वाला बजट - अजय सिंह


बस्ती। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट को लेकर हरैया विधायक अजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि यह बजट निश्चित रूप से विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट है। यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। यह प्रावधान आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण को भी मजबूती देगा। कहा कि बजट में हाईस्पीड रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर की गई घोषणाएं देश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। रेल, सड़क और जलमार्गों को आधुनिक बनाने की योजनाएं न केवल आवागमन को आसान करेंगी, बल्कि उद्योग और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेंगी। उन्होंने इसे विकास की रीढ़ बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages