<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 18, 2026

कांग्रेस के निष्ठावान नेता ने तोड़ा बंधन, समाजवादी पार्टी में लिया जगह


बस्ती। 42 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे पूर्व विधायक रामजियावन ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 1985 में महादेवा सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए रामजियावन का कहना है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया, जबकि कई बार जीतकर प्रतिनिधित्व करने का अवसर उन्हें मिल सकता था।
रामजियावन ने आरोप लगाया कि पार्टी में कान के कच्चे नेताओं ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बार-बार हाशिए पर किया और संगठन की हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन से जुड़े नेताओं की कद्र नहीं होगी, पार्टी पुरानी स्थिति में लौटने में असफल रहेगी।
महाशिवरात्रि के दिन पूर्व विधायक ने नसीमुद्दीन सिद्धीकी के नेतृत्व में सपा ज्वाइन किया, और बताया कि इस कदम के साथ हजारों लोग भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages