<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 18, 2026

विद्युत बिल के लिए लगाया लोक अदालत, 20 मामले का निस्तारण


पीपीगंज (गोरखपुर)। विद्युत वितरण खंड कैंपियरगंज की ओर से पीपीगंज नगर के एक मैरेज हाल में विद्युत बिल निस्तारण के लिए लोक अदालत लगाया गया। इसमें कुल 20 मामले आए और सभी का निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विद्युत निगम के लोगों से कहा कि किसानों को तुरंत कनेक्शन दें।

बिजलेंस द्वारा किसी को टारगेट कर कार्रवाई करना गलत है। ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो जिम्मेदार की जबाबदेही होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्तिनगर हरपुर के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र रेलवे की एनओसी मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन को 19 करोड़ रुपये का डीपीआर बनवा कर भेजा है। धन आने पर नगर व आसपास के गांवों में तार अंडरग्राउंड कराया जाएगा। 

कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीओ अमित आनंद, राघवेंद्र साहू, आषीश शुक्ला, राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार यादव, पप्पू कुमार, परमेश्वर लाल, राममनोहर, बीबी लाल, लाल विहारी, मनोज कुमार सिंह, बमभोले शाही, गोपाल सिंह, प्रमोद कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages