वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षित गाड़ी संचलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के नूनखार–देवरिया सदर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण के तहत गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के परिप्रेक्ष्य में संबंधित खंड पर ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का नियंत्रण, पुनर्निर्धारण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है।
इस क्रम में एर्णाकूलम से बरौनी जाने वाली 12522 एर्णाकूलम–बरौनी एक्सप्रेस को 08 एवं 15 फरवरी 2026 को मार्ग में लगभग 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। वहीं नौतनवा से दुर्ग जाने वाली 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस को 08 एवं 15 फरवरी 2026 को नौतनवा स्टेशन से 150 मिनट विलंब से प्रस्थान कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बरौनी से 09 एवं 14 फरवरी 2026 को चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह गाड़ी निर्धारित तिथियों में सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment