महादेवा (बस्ती)। विकास खण्ड बनकटी क्षेत्र के राज कॉन्वेंट स्कूल, बेलराई के विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश राज की देखरेख तथा शिक्षक अमरेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में चार विद्यार्थियों—उत्कर्ष राज, हिमांशु गौतम, श्रेया और दिव्यांशी—ने सफलता प्राप्त कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। प्रबंध निदेशक राजेश राज ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शिक्षक अमरेन्द्र यादव ने इसे छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के अनुशासित शैक्षिक वातावरण का परिणाम बताया।
प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव सहित पूरे विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment