<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर जय सिंह को ‘लाइफ टाइम एक्सिलेंस अवॉर्ड’




लखनऊ। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्री जय सिंह, आईआईएस को ‘लाइफ टाइम एक्सिलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल क्लार्क अवध में आरोग्य दर्पण अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री विजय कुमार (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लखनऊ मंडल के अतिरिक्त आयुक्त श्री राधेश्याम (आईएएस) तथा एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर के निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जय सिंह ने समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े अनेक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपी, पेन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई के लिए फीस स्वयं जमा कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उनका प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक बताया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए श्री जय सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए आरोग्य दर्पण के चेयरमैन श्री राम प्रकाश वर्मा तथा आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने जय सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages