<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर जनपद में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर मानकों के विपरीत अवैध रूप से खुदाई और खनन किया जा रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
पत्र सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है कि खनन अधिकारी और खनन माफिया की मिलीभगत से जिले में कई स्थानों पर धड़ल्ले से बालू और मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इससे भू-क्षरण की आशंका बढ़ रही है और जन-धन के नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते इस पर रोक लगाने की मांग की।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में सरयू नदी की कोख को चीरकर अवैध रूप से बालू निकालने वाले खनन माफियाओं के साथ जिला प्रशासन की जुगलबंदी चल रही है। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बालू माफिया की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध बालू खनन के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और आने वाले समय में खेतों पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
इस दौरान अखिलेश सिंह के साथ विवेक श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, सनातन रक्षा वाहिनी), पंकज सिंह, राजेश गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, ऋषभ तिवारी, राजू राजभर, विकास सोनी, आलोक सोनकर, सौरभ त्रिपाठी, राकेश सिंह, विपिन सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, सतीश गुप्ता, महिपाल, विवेक चौधरी, रजनीश चौधरी, प्रमोद चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages