शिलांग। शिलांग के सांसद रिकी ए.जे. सिंगकोन गुरुवार को फुटबॉल खेलते वक्त अचानक गिर पड़े। इसके बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मगर मेडिकल टीम के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्हें रात करीब 8ः42 बजे मृत घोषित कर दिया गया। इससे मेघालय के राजनीतिक हलकों गम का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के तहत, सिंगकोन गुरुवार शाम को मावलाई मावियोंग के खेल के मैदान में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गए थे।
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर मेडिकल टीम के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्हें रात के करीब 8ः42 बजे मृत घोषित कर दिया। इससे मेघालय के राजनीतिक हलकों गम का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के तहत, सिंगकोन गुरुवार शाम को मावलाई मावियोंग के खेल के मैदान में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गए थे।
- इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
सांसद फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े। इस दौरान यहां पर हंडकंप मच गया। यहां पर मौजूद लोगों उन्हें तुरंत मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले गए ताकि इमरजेंसी मेडिकल सहायत दी जा सके। यहां पर डॉक्टर न होने के कारण उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। यहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
No comments:
Post a Comment