महादेवा ( बस्ती )। बनकटी क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बेहिल नाथ को सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित किया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन महादेवा–मुंडेरवा मार्ग से मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता अभी भी खराब स्थिति में है।
गड्ढे, कीचड़ और टूटे हिस्सों के कारण श्रद्धालु विशेषकर बारिश के मौसम में पूजा के लिए पहुंचने में परेशान हैं। बुजुर्गों, महिलाएं और बच्चे इस मार्ग को पार करते समय जोखिम में रहते हैं।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित किया गया है और विकास पर खर्च किए गए धन का असर तभी दिखाई देगा जब श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से वहां पहुंच सकें।

No comments:
Post a Comment