<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 28, 2026

होली–रमजान से पहले खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, उन्नाव में 6 क्विंटल से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट


उन्नाव। आगामी होली और रमजान पर्व को देखते हुए जिले में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 व 28 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। इस दौरान 10 खाद्य नमूने संकलित किए गए, जबकि 6 क्विंटल से अधिक अमानक खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट कराए गए।

जांच के दौरान पनीर और पेड़ा गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। कार्रवाई में 110 किलोग्राम पनीर (अनुमानित मूल्य 28,600 रुपये), 400 किलोग्राम पेड़ा (23,200 रुपये), 60 किलोग्राम पनीर (15,600 रुपये), 31 किलोग्राम पनीर (8,680 रुपये) तथा 27 किलोग्राम पनीर (5,940 रुपये) को अमानक पाए जाने पर नष्ट कराया गया। कुछ स्थानों पर बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार और मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर सुधार होने तक कार्य बंद कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि संकलित सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने जनपद के विभिन्न बाजारों में भ्रमण कर निरीक्षण किया। साथ ही मोबाइल फूड सेफ्टी वैन (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई और मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति 158 लोगों को जागरूक किया गया।
खाद्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और आम जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages