कानपुर। शहर के मालरोड स्थित मरी कंपनी पुल के पास गुरुवार को यूनिमोनी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की पहली शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कंपनी के सीईओ कृष्ण आर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कानपुर शाखा की ब्रांच मैनेजर साधना सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि एवं कंपनी के सीईओ कृष्ण आर द्वारा स्कूल के बच्चों को पठन समाग्री वितरित की गई।
कंपनी के सीईओ कृष्ण आर ने मीडिया से बातचीत के दाैरान कहा कि यूनिमोनी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक प्रतिष्ठित एनबीएफसी है, जो फॉरेक्स, गोल्ड लोन, ट्रैवल एवं हॉलिडे पैकेज, विदेशी मुद्रा विनिमय, विदेश पैसा भेजने, फॉरेक्स कार्ड और बीमा सेवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि कंपनी के फॉरेक्स कार्ड पर 25 मुद्राओं में लेनदेन की सुविधा मिलती है।
उन्होंने कहा कि यूनिमोनी एक बहुराष्ट्रीय ब्रांड है, जिसकी शाखाएं भारत सहित कई देशों में संचालित हैं और कंपनी आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करती है। कानपुर में शाखा खुलने से शहरवासियों को वीजा सहायता, मनी ट्रांसफर और विदेशी मुद्रा संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेंगी।
कार्यक्रम में कंपनी के सीएफओ मनोज मैथ्यू, सीओओ सतीश कुमार, एचआर हेड सतीश आर, फॉरेक्स हेड प्रकाश आलकर, ट्रैवल हेड जॉन जॉर्ज, गोल्ड लोन हेड लाइक्सन (टिटस), जोनल हेड (ईस्ट इंडिया) आशुतोष कुमार, रीजनल हेड (यूपी) रोहित कुमार श्रीवास्तव एवं फील्ड यूपी हेड नितिन चौधरी भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment