वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया। एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवाचारों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से तैयार यह पवेलियन एक पूर्णतः क्रियाशील और व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है।
उद्घाटन के दौरान श्री वैष्णव ने कहा कि यह पहल मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं—वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज—का रणनीतिक विस्तार है। उन्होंने पवेलियन का दौरा कर स्टार्टअप उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी तथा अमेजन जैसी वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से संवाद किया।
वेवएक्स द्वारा समर्थित 51 एवीजीसी-एक्सआर और मीडिया टेक स्टार्टअप यहां एआई-संचालित समाधान और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री ने भाषा सेतु और कला सेतु चैलेंज के विजेताओं से भी बातचीत की। मीडिया लाउंज में योरस्टोरी की श्रद्धा शर्मा के साथ अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को एआई के माध्यम से वैश्विक अवसरों से जोड़ने पर बल दिया।
पवेलियन में रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट, प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो, एजेंटिक एआई आधारित न्यूज़रूम, वॉयस क्लोनिंग, 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग और मार्कर-लेस मोशन कैप्चर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
श्री वैष्णव ने रचनात्मक शिक्षा में एआई को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह मंच विशेषज्ञ संवाद, मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों के माध्यम से नवाचार को नई दिशा

No comments:
Post a Comment