<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

बर्खास्त सिपाही ने झांसा देकर 1.84 लाख की ठगी, लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से बर्खास्त किए जा चुके पूर्व सिपाही ने पुलिस की वर्दी पहनकर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) में संविदा क्षेत्र प्रवेक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से कुल 1,84,000 रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए और अपनी पहचान छिपाने के लिए नेम प्लेट पर “राहुल कुमार” नाम लिखवाकर धोखाधड़ी की।

पीड़ित अश्वनी दूबे निवासी जनपद संतकबीरनगर एवं उनके मित्र विनोद कुमार निवासी जनपद देवरिया ने थाना लालगंज, जनपद बस्ती में तहरीर देकर बताया कि 27 जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित टेढ़ी पुलिया पर उनकी मुलाकात आरोपी अजय कुमार जयसवाल से हुई। आरोपी ने स्वयं को एनएसएसओ विभाग में प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए दोनों को संविदा नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर दोनों युवकों ने ऑनलाइन एवं नगद माध्यम से कुल 1,84,000 रुपये दे दिए।

6 फरवरी 2026 को आरोपी ने नियुक्ति पत्र सौंपे, लेकिन संदेह होने पर जब पीड़ित गोरखपुर स्थित कार्यालय पहुंचे तो पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए। बाद में आरोपी ने अन्य पद पर नियुक्ति का बहाना बनाकर 19 फरवरी 2026 को निपनिया भट्ठे के पास दोबारा बुलाया। उस समय वह पुलिस वर्दी में था, जबकि नेम प्लेट पर “राहुल कुमार” लिखा था।

पीड़ितों ने शंका होने पर आरोपी को पकड़कर थाना लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 36/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages