<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 8, 2026

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पूर्वी भारत के प्रमुख तीर्थों की 10 दिवसीय यात्रा


गोरखपुर। आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 09 से 18 मार्च 2026 तक 09 रात और 10 दिनों की यात्रा पर रवाना होगी।

यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिल्का और बैद्यनाथ धाम (देवघर) होते हुए पुनः दिल्ली लौटेगी। यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और गंगा आरती, कोलकाता में काली घाट एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर, गंगासागर में सागर संगम स्नान, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर-धौली शांति स्तूप, उदयगिरि-खंडगिरि गुफाएं तथा कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग होगा।

भारत गौरव ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की कुल 150 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में दो रेस्टोरेंट कार भी होंगी। टूर पैकेज में वातानुकूलित ट्रेन यात्रा, एसी होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा साइट सीन, ट्रैवल इंश्योरेंस और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

पैकेज शुल्क वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के लिए ₹1,06,940, द्वितीय श्रेणी के लिए ₹98,925 तथा तृतीय श्रेणी के लिए ₹79,285 प्रति व्यक्ति निर्धारित है। बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अथवा अधिकृत पर्यटन कार्यालयों से की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages