पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोरखपुर के शिक्षक हुए घायल जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज हालत गंभीर
बस्ती। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहा निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह उम्र 42 वर्ष जो आज सुबह के तकरीबन सुबह 06:00 बजे के आस पास अपने घर बाइक से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोरखपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे कुहरा ज्यादा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था रास्ते में अचानक अगले वाहन ने ब्रेक मारा और इन्होंने ब्रेक लिया पीछे से तेज रफ्तार आ रही फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिससे कि उनके पैर में काफी चोट आई मौके पर मौजूद नीलमणि तिवारी ने उक्त घटना की जानकारी 108 कन्ट्रोल रूम को दी कुछ ही मिनटों में जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस यूपी 32 एफजी 0836 पर कार्यरत ईएमटी विवेक रंजन व उनके सहयोगी पायलट घनश्याम वर्मा को सूचना मिली बिना देर किय घटनास्थल की तरफ गाड़ी लेकर रवाना हो गए और घटना स्थल पर पहुंच कर पेशेंट को एम्बुलेंस में स्विफ्ट करके अस्पताल के लिए चल दिए रास्ते में पेशेंट की हालात खराब देखते हुए 108 कंट्रोल में बैठे ERCP डॉक्टर हरीश द्विवेदी जी की मदद ली उनके द्वारा बताए गए मेडिकल उपकरण एवं फर्स्ट ऐड करके मरीज को सुरक्षित जिला हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

No comments:
Post a Comment