वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर अमौली स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित मेले के समापन के बाद रविवार को मंदिर समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महादेवा विधायक दूधराम को उनके निरंतर सहयोग के लिये विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मेला संचालक एवं संत रविदास मंदिर के प्रबंधक उदयराज कुंवर ने कहा कि मंदिर की स्थापना की नींव से लेकर अब तक मंदिर के मुख्य संरक्षक विधायक दूधराम का समिति को लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक न केवल समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये भी निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विधायक दूधराम ने कहा कि समाज की खुशहाली, शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिये वे अपने अंतिम क्षण तक प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर समानता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बैठक में डॉ. आर.एस. निगम, प्रदीप लाल गौतम, नेबूलाल बौद्ध, ओरीलाल, जगजीवन, महंत अवधेश दास, महेंद्र कुमार, हीरालाल, रवि प्रताप, विष्णुकांत, मिसलावती, विंद्रावती, आरती, नीलम, सुन्दरी, मुराती, शांति, गुड़िया, पाना, मुस्कान, निशा, बिन्दा देवी, मुन्नी सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment