<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 8, 2026

रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर


बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सोनहा स्थित डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और मजबूती का स्पष्ट संदेश मिला। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता राम कृपाल चौहान ने की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश महासचिव अरुणेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल देश की उन चुनिंदा राजनीतिक पार्टियों में शामिल है, जिनके किसी भी प्रमुख नेता पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि रालोद पिछले तीन दशकों से पूरी ईमानदारी के साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रही है।
अरुणेंद्र पटेल ने बताया कि चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में स्थापित रालोद का उद्देश्य किसान और ग्रामीण भारत की समस्याओं को संसद और विधानसभाओं तक पहुंचाना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पार्टी की मजबूत पकड़ है और हाल के चुनावों में गठबंधन के माध्यम से रालोद ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि “ईमानदारी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और किसानों, युवाओं व पिछड़े वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन, नए सदस्यों को जोड़ने तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय लोक दल के संघर्ष को रेखांकित किया।
इस अवसर पर गोरखनाथ चौधरी, इंद्र बहादुर यादव, दीपक वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, दीपचंद चौधरी, राम विलास चौधरी, कुलदीप चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, जियालाल, अजय चौधरी, कमलेश चौधरी, राम शुभग मौर्य, राम प्रकाश चौधरी, रामपाल चौधरी, प्रदीप चंद्र वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, पतिराम चौधरी, अनिल चौधरी, मनीलाल, त्रिपुरेश पाठक, रविन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages