<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 8, 2026

47 यूपी बटालियन एनसीसी की ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में सकुशल संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बांसी, सिद्धार्थनगर। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती की इकाई रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में रविवार को एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का संचालन बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल विशाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।

परीक्षा में कुल 44 कैडेटों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 17 बॉयज कैडेट एवं 27 गर्ल्स कैडेट शामिल रहीं। परीक्षा बोर्ड में लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार यादव, जेसीओ प्रेम सिंह तथा हवलदार जसराज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन संदीप कुमार सिंह, सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पांडेय, कुलदीप चौधरी, जेसीओ राजकुमार, हवलदार सुमित सुब्बा, मनोज थापा, उदय सिंह, हिम बहादुर, विक्रम, ट्रेनिंग क्लर्क अजीत कुमार एवं अविनाश प्रजापति ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सकुशल संपन्न हुई, जिससे कैडेटों एवं एनसीसी स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages