<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

राजौरी में संदिग्ध IED बरामद, किया गया निष्क्रिय


राजौरी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद हुआ जिसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी में डोरी माल के कल्लर वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली, जिसकी सुरक्षा बलों ने गहन जांच की। लगभग चार किलोग्राम वजन की इस संदिग्ध सामग्री की पहचान आईईडी के रूप में की गई।
इसके बाद उपकरण को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया। मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए गए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान अभी जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages