<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

अशोक गहलोत ने अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर शोक जताया


जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है। अग्निवेश अमेरिका में स्कींग के दौरान घायल हो गए थे और उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
गहलोत ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि मात्र 49 वर्ष की आयु में अग्निवेश का इस दुनिया से चले जाना जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में उद्योग को बढ़ावा देने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं अनिल अग्रवाल और पूरे परिवार के साथ हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages