<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महुली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 014/2026 धारा 115(2)/137(2) बीएनएस व 5के/6 पाक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ अजय कुमार पुत्र जयराम निवासी भिटकिनी, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में थाना महुली पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना महुली पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 जनवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया। साथ ही पुलिस द्वारा अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages