<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

तांत्रिक हत्या में वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी टीम बस्ती व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में तांत्रिक हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान तांत्रिक हत्या के प्रकरण में पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2025, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राम बुझारत निवासी भट्ट पुरवा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम पायकपुर क्षेत्र स्थित रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग्राम बेमहरी टोला खून्नी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती में रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र ग्राम निवासी बेमहरी (खुनीपुरवा), उम्र लगभग 58 वर्ष की अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले के अनावरण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचंद द्वारा एक लाख रुपये की सुपारी देकर मृतक सोखा रामजीत उर्फ घरभरन की हत्या कराई गई थी।

जांच में यह भी प्रकाश में आया कि इस हत्या को अभियुक्त सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी लारा, विवेक उर्फ प्रदुमन चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी निवासी खदरा उपाध्याय तथा अरुण कुमार पुत्र राम बुझारत निवासी भट्ट पुरवा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती द्वारा अंजाम दिया गया था।

पुलिस द्वारा पूर्व में ही अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचंद पुत्र पप्पू हरिजन निवासी खदरा उपाध्याय, सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी लारा तथा विवेक उर्फ प्रदुमन चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी निवासी खदरा उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्त अरुण कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages