<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन


बस्ती। ब्लाक संसाधन केंद्र हर्रैया पर  हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ। बाल वाटिका में बच्चों को खेल के माध्यम से भाषा व गणित ज्ञान कराए जाने के साथ ही उनके समग्र विकास पर जोर दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया विनय कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से तीन से 6 साल के बच्चों के समग्र विकास पर जोर दे रही है। आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय के समन्वय से संचालित बाल वाटिका छोटे बच्चों के समग्र विकास हेतु अत्यंत प्रभावी है।

खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने कहा कि बाल वाटिका के प्रभावी संचालन हेतु कार्य योजना का निर्माण कर उसका क्रियान्वयन किया जाए। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वांडर बाक्स तथा अन्य सामग्रियों सहित खेल के समानों का समुचित प्रयोग किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला सिंह तथा अनीता ने बच्चों को अंक ज्ञान के सरल तरीके सुझाए। एआरपी संतोष शुक्ल तथा मनोज मिश्रए शिक्षक संकुल  योगेश सिंहए सुपरवाइजर नीता वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत के पांच निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, विकास पाण्डेय, विपिन शुक्ला, भारती शुक्ला, अखिलेश सिंह, लवकुश त्रिपाठी, पीयूष मिश्र, अशोक वर्मा, इश्तियाक अहमद, सूर्य प्रकाश सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, गुलाम अशरफ, विश्वजीत गुप्ता, श्रवण कुमार मिश्र, बालकृष्ण मिश्रए राम भवन, छोटेलालएहरि सिंह, मनोज उपाध्याय एजगदम्बा प्रसाद द्विवेदी, विवेक कांत पांडेय, नईमुद्दीन, आनंद कुमार, मनोज कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages