<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

टीचर्स गाइड्स मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न


बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में चल रहे टीचर्स गाइड्स मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे नई शिक्षण विधियों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण के नोडल डायट प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों में तर्कसंगत विचार, चिंतन और शिक्षण कौशल का विकास करना है।

    इस अवसर पर डॉ गोविन्द प्रसाद, वंदना चौधरी, डॉ ऋचा शुक्ला, मो. इमरान खान, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, शशि दर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अमन सेन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages