<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न, 6384 करोड़ के निवेश से 22 हजार रोजगार का लक्ष्य

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मण्डल में औद्योगिक निवेश की प्रगति की समीक्षा करना तथा उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट योजना के माध्यम से औद्योगिक विकास को गति दे रही है, जिससे निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उद्योग स्थापना, निवेश और स्वरोजगार से संबंधित सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मण्डल गौरव मिश्र ने बताया कि जनपद बस्ती में 228 इकाइयों द्वारा 2953 करोड़ रुपये के निवेश से 5125 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव है। सिद्धार्थनगर में 109 इकाइयों द्वारा 597.96 करोड़ रुपये के निवेश से 4358 तथा संतकबीरनगर में 108 इकाइयों द्वारा 2733.05 करोड़ रुपये के निवेश से 8469 रोजगार प्रस्तावित हैं। इस प्रकार पूरे मण्डल में 425 निवेशकों द्वारा कुल 6384.01 करोड़ रुपये के निवेश से 22022 रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके सापेक्ष 325 निवेशकों के 5050.70 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं, जिससे अब तक 15154 लोगों को रोजगार मिल चुका है।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उद्यमी अशोक अग्रवाल द्वारा विद्युत लाइन से जुड़ी समस्या उठाने पर मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग, विद्युत, पुलिस विभाग के अधिकारी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages