<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

डीएम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत कुल 25 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई थीं, जिनमें से 3 पत्रावलियां बैंक पोर्टल पर लंबित हैं तथा 8 पत्रावलियों को निरस्त कर दिया गया है। लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान आवेदक वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह के भीतर पत्रावलियों को स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, अस्वीकृत पत्रावलियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की खलीलाबाद, करनजोत एवं सुगरमिल शाखाओं के शाखा प्रबंधक तथा उनके जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण के किसी भी पत्रावली को निरस्त न किया जाए।
इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि बैंक को सीएम युवा योजना के अंतर्गत 100 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 60 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई हैं। इनमें से 19 आवेदकों को ऋण वितरण किया जा चुका है, 11 पत्रावलियां पोर्टल पर स्वीकृति हेतु लंबित हैं, जबकि 32 पत्रावलियों को अस्वीकृत कर दिया गया है। करनजोत शाखा को प्रेषित 5 आवेदन पत्रों में से एक भी स्वीकृत अथवा वितरित न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक द्वारा एक पत्रावली को उसी दिन स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई ने बैंकों से अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग, जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई, संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष बैंकों को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से कराई जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages