वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह तथा संपूर्ण थाना परिसर का गहन अवलोकन किया।
डीआईजी बस्ती ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच करते हुए सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय एवं थाना परिसर की प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, लंबित विवेचनाओं एवं प्राप्त एहकामातों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु ‘ऑपरेशन क्लीन’ के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment