गोरखपुर। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने 02 जनवरी, 2026 को माघ मेला के परिप्रेक्ष्य में ट्रेनों के संचलन की निगरानी एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने मुख्यालय गोरखपुर स्थित नियंत्रण कक्ष में बनाए गए वॉर रूम में पहुँचकर प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन हेतु किए गए उपायों का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.), वाणिज्य विभाग एवं अन्य आवश्यक कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, सुचारू आवागमन तथा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर सचिव/महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव सहित परिचालन, वाणिज्य तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन कर भीड़ की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment