वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जा रहा है। स्क्रैप निस्तारण से न केवल रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रेल परिसरों तथा रेल लाइनों के किनारे लंबे समय से पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से स्टेशन परिसर और रेल पटरियों के आसपास के क्षेत्र स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित हो रहे हैं।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही में, माह दिसंबर 2025 तक ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ के अंतर्गत स्क्रैप निस्तारण से पूर्वोत्तर रेलवे को कुल 146.19 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। वहीं, अकेले दिसंबर 2025 माह में स्क्रैप निस्तारण से 22.26 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है।
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत रेल परिसरों एवं रेल पटरियों के किनारे पड़ी निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर उनका निस्तारण किया गया। इस अभियान से एक ओर रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, वहीं दूसरी ओर रेल परिसरों एवं पटरियों को स्वच्छ बनाए रखने में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।
No comments:
Post a Comment