<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 1, 2026

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब, बस्ती संगठन ने कसी कमर


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के 5 जनवरी को गोरखपुर में प्रथम आगमन को लेकर बस्ती भाजपा संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बस्ती भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त तैयारी बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बस्ती जिले के सभी मंडलों से कार्यकर्ता 05 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे तक बस्ती टोल प्लाजा पर एकत्र होंगे। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता एक विशाल काफिले के रूप में गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के पश्चात सभी कार्यकर्ता गोरखपुर एयरपोर्ट होते हुए क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पहुंचेंगे, जहां प्रातः 10ः30 बजे उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर असम प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ता शक्ति का परिचायक होगा। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन पूरे पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक क्षण है। बस्ती भाजपा संगठन पूर्ण उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा।
तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद पाण्डेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, हरिद्वार मिश्र, उमाशंकर पटवा, विनय सिंह सोनू, अरविन्द पाल, अंकुर वर्मा, बालकृष्ण पिंटू तिवारी, योगेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार, अरविन्द सिंह, प्रबल मालानी, रघुनाथ सिंह, विनोद चौधरी, सत्येन्द्र शुक्ल जिप्पी, के.के. दुबे, ब्रम्हदेव यादव, अमृत कुमार वर्मा, वरुण सिंह, योगेश, शैलेश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उर्फ रज्जू, अभिनव उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय, महेन्द्र चौधरी, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अमित गुप्ता, राजकुमार शुक्ल, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, महेन्द्र सोनकर, प्रमोद गुप्ता, पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages