<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

जेडी से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक के मनमाने रवैये की शिकायत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती आनंद कर पाण्डेय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक के कथित मनमाने और अशोभनीय रवैये को लेकर शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायत में कहा गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चयन, प्रोन्नति, एसीपी आदि मामलों में वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक की शह पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा द्वारा शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार रिक्त पदों के अधियाचन की प्रक्रिया को जानबूझकर बदला जा रहा है। जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश स्पष्ट हैं कि विशेष परिस्थितियों का उल्लेख टिप्पणी स्तंभ में किया जाए, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा प्रारूप के नीचे टिप्पणी लिखने का दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो विद्यालय इस मनमानी का विरोध कर रहे हैं, उनके प्रधानाचार्यों को बार-बार कार्यालय बुलाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं, त्रुटिपूर्ण अधियाचन के नाम पर वेतन रोकने की धमकी तक दी गई है। संगठन का कहना है कि यह सब जिला विद्यालय निरीक्षक की मौन सहमति से हो रहा है।

जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. विकास भट्ट ‘कामिल’ ने बताया कि प्रोन्नत वेतनमान व एसीपी से जुड़ी कई फाइलें महीनों से लंबित हैं। संगठन ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है, समय पर कार्रवाई न होने पर डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages