<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में 18 जनवरी 2026 को गोरखपुर मण्डल के अंतर्गत जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष बूथ दिवस का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक संपन्न हुआ।

विशेष बूथ दिवस के अवसर पर सभी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान मतदाता सूची आलेख प्रकाशन का पाठन किया गया तथा मतदाताओं को प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम खोजने में सहायता दी गई। साथ ही नाम, आयु, पता एवं फोटो आदि में संशोधन से संबंधित सुझाव और आवेदन प्राप्त किए गए तथा नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।

इस विशेष दिवस पर मण्डल के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारीगण तथा मण्डलीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फॉर्म-6 भरने की स्थिति एवं प्रक्रिया, फॉर्म-6 में आधार की वैधता, प्रारूप मतदाता सूची में धुंधली फोटो के सुधार की प्रक्रिया एवं प्रगति, मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उनके नाम सूची में दर्ज होने की स्थिति, अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिस, नोटिस वितरण की स्थिति तथा नोटिस प्राप्ति रसीद का बीएलओ ऐप पर समय से अपलोड किए जाने की जानकारी प्राप्त की।

प्रशासन का कहना है कि विशेष बूथ दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना रहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages