बस्ती। डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो वे बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र (310) से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका मूल उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से क्षेत्र के विकास की गति को तेज करना है।
डॉ. सचिन ने कहा कि बसपा में सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने अपने पूर्व कार्यकाल में विकास और परस्पर विश्वास की जो मिसाल कायम की है, वह आज भी लोगों के जेहन में है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिक घृणा और नफरत की राजनीति से ऊब चुके हैं और बड़ी उम्मीद के साथ बसपा की ओर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती के साथ-साथ आकाश आनंद जिस तरह से जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं, तथा बहन जी द्वारा अपने जन्मदिन पर दिए गए संदेश से कार्यकर्ताओं और आमजन में नया उत्साह पैदा हुआ है। डॉ. सचिन ने कहा कि जनहित से जुड़े सवालों को लेकर उनका सकारात्मक प्रयास लगातार जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment