<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 16, 2026

महादेवा विधानसभा में तेजा बने चर्चा का केंद्र, बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज

बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर गांव और कस्बों तक जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर नजर आ रहे हैं। इसी बीच महादेवा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों खासा सुर्खियों में है, जहां सामाजिक कार्यकर्ता तेजा की बढ़ती सक्रियता राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

गांव-गांव जनसंपर्क और जरूरतमंदों की मदद के चलते तेजा धीरे-धीरे क्षेत्र की जनता के बीच अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस राजनीतिक दल से चुनाव मैदान में उतरेंगे, लेकिन उनके बढ़ते जनाधार को देखते हुए राजनीतिक विरोधी उन्हें एक बड़े खतरे के रूप में देखने लगे हैं।
गाना निवासी तेजा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग छवि बना चुके हैं। उनका कहना है कि वह समाजसेवा के बड़े संकल्प के साथ राजनीति में कदम रख रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र को समृद्ध कर युवाओं के लिए अवसर बढ़ाना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
क्षेत्र में सुख-दुख के समय लोगों के बीच तेजा की मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है। जनहित के सवालों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उनका कहना है कि उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्हें महादेवा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं की अच्छी समझ है और उनके समाधान का संकल्प भी।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजा जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं और उनकी सामाजिक सक्रियता राजनीतिक समर्थन में कितनी तब्दील हो पाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages