<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

महिला थाना प्रभारी डॉ शालिनी की पहल, टूटते परिवारों को जोड़ने में मिली सफलता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह द्वारा “ऑपरेशन साथ-साथ” अभियान के अंतर्गत “टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के क्रम में सराहनीय कार्य करते हुए दो दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराया गया।

महिला थाना परामर्श केंद्र में प्रस्तुत पति-पत्नी के दो जोड़े—रिंकी पत्नी छठ्ठू, निवासी बड़ोसर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती तथा प्रिया सिंह पत्नी पप्पू सिंह, निवासी खमहरिया सुजात थाना हरैया जनपद बस्ती—के मध्य विभिन्न कारणों से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। आपसी मतभेदों के चलते दोनों ही दंपति एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। उनके निरंतर प्रयासों और सकारात्मक संवाद के परिणामस्वरूप दोनों पति-पत्नी अपने-अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

परामर्श केंद्र पर विधिवत सुलह-समझौता कराए जाने के उपरांत दोनों दंपतियों को महिला थाना से राजी-खुशी विदा किया गया। महिला थाना की इस पहल की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages